{"_id":"618938a868b6c173f41c2598","slug":"youth-injured-due-to-explosion-of-explosive-kept-in-pocket-roorkee-news-drn3955197118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली का शिकार करने गए युवक की जेब में फटा बम, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली का शिकार करने गए युवक की जेब में फटा बम, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त के साथ बाइक से गंगा में मछली पकड़ने जा रहे एक युवक की जेब में रखा विस्फोटक अचानक फट गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आसपास के ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस अस्पताल पहुंची और जानकारी ली। साथ ही विस्फोटक के बारे में छानबीन शुरू कर दी है।
खानपुर थाना क्षेत्र के डेरियो गांव निवासी अरविंद और काला सोमवार सुबह आतिशबाजी का सामान लेकर मछली का शिकार करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि अचानक अरविंद की पैंट की जेब में रखा विस्फोटक अचानक फट गया। तेज धमाके साथ दोनों बाइक सहित सड़क पर जा गिरे और अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों से जानकारी ली। खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि विस्फोटक क्या था, इसकी जांच की जा रही है। दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों से भी मामले में पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि कई बार युवक मछली के शिकार के लिए पोटाश गंधक का इस्तेमाल करते हैं। इससे भी धमाका हो सकता है।