फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth fight

युवकों में सरेराह मारपीट, मची भदगड़

Sun, 11 Aug 2019 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth fight
गणेशपुर में दो युवकों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। बीच रास्ते मारपीट से लोगों में अफरातफरी मच गई। युवकों को मारपीट करता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव कराया। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई और शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर में रविवार दोपहर बीच सड़क में अचानक दो युवक भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट हो गई। मारपीट देख राहगीर इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ ने बीच बचाव कराने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माने। इस बीच युवकों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि फिरोज और खुर्शीद के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। दोनों को शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed