फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth attacked with iron rod, taunted

युवक पर विवाद में रॉड से हमला, तमंचा ताना

Fri, 31 Dec 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with iron rod, taunted
पानी की निकासी को लेकर पड़ोसी ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि युवक पर तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। घायल को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। साथ ही अस्पताल पहुंचकर उपचार दिलवाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा में नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। एक पक्ष ने निर्माण के दौरान पानी घर में घुसने की शिकायत करते हुए दूसरे पक्ष को मिट्टी डालने की बात कही। इस पर दूसरे पक्ष के शाकिर ने मिट्टी डाल दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने शाकिर के साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने युवक पर तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। भीड़ देख पड़ोसी भाग निकला। परिजन घायल युवक को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिलाया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष को बुलाकर जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed