फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth admitted to army upset due to delay in Corona's investigation report

कोरोना की जांच रिपोर्ट में देरी से आर्मी में भर्ती होने वाले युवा परेशान

Sat, 19 Dec 2020 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth admitted to army upset due to delay in Corona's investigation report
आर्मी भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले क्षेत्र के युवाओं ने एसडीएम से मुलाकात कर भर्ती से पहले कोरोना की जांच रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि समय से जांच रिपोर्ट नहीं मिलने से वह भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे। एसडीएम ने रैपिड एंटीजन टेस्ट कर युवाओं को 24 घंटे में जांच रिपोर्ट दिलाने का भरोसा देकर उन्हें वापस भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को खानपुर विकासखंड के कई गांवों के बेरोजगार युवाओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम पूरण सिंह राणा से मुलाकात की। युवाओं ने बताया कि उन्हें आर्मी में भर्ती होने के लिए आवेदन कर रखा है। इसकी शारीरिक परीक्षा आगामी 31 दिसंबर को कोटद्वार में होनी है। शारीरिक परीक्षा के लिए शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ ही कोरोना जांच की निगेटिव होने का प्रमाणपत्र भी उन्हें साथ ले जाना है। आर्मी के नियमानुसार कोरोना की जांच रिपोर्ट तीन दिन (72 घंटे) के भीतर की होनी जरूरी है, लेकिन खानपुर सीएचसी में कोरोना की जांच के लिए आरटीपीसीआर सैंपल लिए जा रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट आठ से दस दिन बाद मिल रही है। यही स्थिति रही तो युवा आर्मी की भर्ती की शारीरिक परीक्षा में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। उनकी समस्याएं सुनकर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने भरोसा दिया कि जल्द ही खानपुर सीएचसी पर उनकी रैपिड एंटीजन सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराई जाएगी, जिसकी रिपोर्ट मौके पर ही दी जाएगी। एसडीएम से मिलने वालों में रूपन, राहुल सैनी, विकास, मोहित, आकाश गिरी, अभिषेक, हिमांशु, अरुण गिरी, प्रशांत, विकसित गिरी, नितिन, दीपक, विकास वाल्मीकि, गुलशन, सुमित, अंकुश, आजाद, प्रदुमन, अंजुल, सौरभ, नीटू, नीरज कुमार, हेमंत, पंकज, प्रदीप, अमन, दुष्यंत, धर्मेंद्र, राहुल सैनी, अक्षित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed