फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Young man finishing tire scorched, serious

टायर की फिनिशिंग कर रहा युवक झुलसा, गंभीर

Sun, 30 Jan 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Young man finishing tire scorched, serious
लक्सर टायर फैक्ट्री में झुलसे युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया। - फोटो : ROORKEE
टायर कंपनी में काम करते समय अचानक आग लगने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। साथ में काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाई और युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने भी फैक्टरी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

लक्सर में स्थित जेके टायर कंपनी में ठेकेदार के तहत कुड़ी नेतवाल निवासी शुभम (20) पुत्र राजेंद्र काम करता है। रोजाना की तरह वह सुबह फैक्टरी में काम पर गया था। वह कंपनी के अंदर टायरों की फिनिशिंग कर रहा था। इस दौरान अचानक आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद आननफानन में उसे एंबुलेंस से कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत खतरे में बताई जा रही है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कंपनी पहुंचकर जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि फैक्टरी में हुआ हादसा संज्ञान में है। मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत आती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed