फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Young man carrying a knife stabbed in the electoral rivalry

चुनावी रंजिश में युवक के पेट में घोंपा चाकू

Tue, 12 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 12 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन

खानपुर। बादशाहपुर गांव में प्रधान पद के चुनाव को शुरू हुई कहासुनी चाकूबाजी में बदल गई। मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया। परिजन आनन फानन में उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना से गांव में तनाव है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

खानपुर के बादशाहपुर गांव में गौतम और रजत हाल के पंचायत चुनाव में अलग अलग प्रत्याशियों के समर्थन में रहे। सोमवार को दोनों के बीच चुनाव छींटाकशी के बाद कहासुनी हो गई। इसके बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि रजत ने गौतम के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन लहूलुहान हालत में उसे हास्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में चाकूबाजी की सूचना पर एसओ खानपुर सुंदरम शर्मा टीम सहित गांव पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों की ओर से लिखित तहरीर भी पुलिस को दे दी गई। थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दोनों पक्षों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed