फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Young man ate poison under suspicious circumstances

गृह क्लेश के चलते युवक ने खाया जहर, गंभीर

Thu, 07 Oct 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Young man ate poison under suspicious circumstances
गृह क्लेश के चलते एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसको रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

नारसन क्षेत्र के कुआंहेड़ी निवासी मयंक (20) का किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इससे नाराज होकर मयंक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन उसे आनन फानन में रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसको ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विवाहिता को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इकबालपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी सहारनपुर निवासी एक युवक से छह माह पूर्व की थी। इसके बाद पति और ससुराल वालों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। बताया कि बेटी एक नामी फैक्टरी में नौकरी करती है। उसके बैंक खाते में जो नकदी थी, वह भी उसके पति ने निकाल ली। साथ ही पति बेटी से और रुपये मांग रहा है। इनकार करने पर उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed