फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   workers strike against mayor

मेयर के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल

Tue, 17 Aug 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
workers strike against mayor
रुड़की नगर निगम परिसर में मेयर गौरव गोयल के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : ROORKEE
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में नगर निगम के एक कर्मचारी को प्रशस्तिपत्र प्रदान करते समय तंज कसने का आरोप लगाकर सभी कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने मेयर के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशस्तिपत्र लौटाने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें नगर निगम के 16 कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। बताया जा रहा है कि नगर निगम के लेखाकार गिरधर गोपाल को सम्मानित करते समय मेयर गौरव गोयल ने एक टिप्पणी भी कर दी। आरोप है कि मेयर ने मंच से लेखाकार को कह दिया कि ‘हालांकि तुम इस लायक तो हो नहीं, लेकिन फिर तुम्हें प्रशस्ति-पत्र दे रहे हैं।’ इसे लेकर कर्मचारी भड़क गए, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मामला किसी तरह शांत हो गया। वहीं, सोमवार सुबह जब नगर निगम कार्यालय खुला तो कर्मचारी अपनी सीटों पर बैठने के बजाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धन प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में मेयर के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि मेयर ने ऐसा कहकर कर्मचारियों को मंच से अपमानित किया है। इसे किसी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जा सकता। मौके पर पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने कर्मचारियों को मनाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक मेयर लिखित माफी नहीं मांगते हैं, हड़ताल जारी रहेगी। यही नहीं, विरोध स्वरूप सभी 16 कर्मचारियों ने प्रशस्तिपत्र लौटाने की घोषणा की है। इस मौके पर कय्यूम, रविंद्र पंवार, मृदुल कुमार, आयुष मुद्गल, बिजेंद्र कुमार, पीतम सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, पार्षद नितिन त्यागी, आशीष अग्रवाल आदि ने कर्मचारियों के धरनास्थल पर पहुंचकर उन्हें अपना समर्थन दिया। पार्षदों ने कहा कि वह कर्मचारियों के साथ हैं। उनका अपमान किसी भी स्थिति में बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मैंने किसी भी कर्मचारी पर न तो तंज किया है और न ही कोई अशोभनीय टिप्पणी। अनावश्यक रूप से मामले को तूल दिया जा रहा है। यदि मेरी किसी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए खेद प्रकट करती हूं। हालांकि, मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है।
-गौरव गोयल, मेयर, नगर निगम रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed