{"_id":"622a0eb07021123ebb4729a7","slug":"workers-immersed-in-celebration-on-victory-danced-fiercely-on-the-drum-roorkee-news-drn4060704141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत पर जश्न में डूबे कार्यकर्ता, ढोल पर जमकर थिरके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत पर जश्न में डूबे कार्यकर्ता, ढोल पर जमकर थिरके
विज्ञापन
रुड़की में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के जीतने के बाद उनके आवास पर नाचती महिलाएं।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से लेकर देहात तक विजयी प्रत्याशियों के कार्यकर्ता जश्न में डूब गए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया। इस दौरान प्रत्याशियों के कार्यालय और घरों के बाहर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
बृहस्पतिवार को चुनाव परिणाम आते ही विजयी प्रत्याशियों के घर और कार्यालयों के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। हरिद्वार से लौटते समय भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा का शेरपुर, सोलानी पुल, सिविल लाइन बाजार, जादूगर रोड पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। वहीं, प्रदीप बत्रा के आवास और कैंप कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान अभिषेक चंद्रा, प्रवीण सिंधु, धीर सिंह, राजन गोयल, विवेक चौधरी और पुष्कर भाटिया ने स्वागत किया।
जीत पर झबरेड़ा में मनाई खुशी
कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र जाति के विजयी होने से झबरेड़ा में उनके कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। साथ ही फूल-मालाएं और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। वहीं, उनके पैतृक गांव शेरपुर खेलमऊ में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। जोध सिंह, मोनू धामा, आजाद सिंह, विक्रम सिंह, राजेंद्र कुमार और विजयपाल सिंह ने बताया कि वीरेंद्र जाती के विधायक बनने से गांव में विकास कार्य होंगे। उनकी जीत से गांव का मान बढ़ा है।
विज्ञापन
फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत
बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद के विजयी होने पर लक्सर में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। साथ ही पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए हाथों में मालाएं लेकर खड़े रहे। हरिद्वार से लक्सर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इसके अलावा कई गांवों में भी शहजाद का फूल मालाओं से स्वागत किया। मोहम्मद शहजाद ने भी क्षेत्र की जनता को जीत की बधाई दी।
आतिशबाजी कर निकाला विजय जुलूस
भगवानपुर विधानसभा सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश के जीत की खबर आते ही कस्बे में कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और वह सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया। साथ ही कस्बे में जीत का जुलूस विकाला और जमकर आतिशबाजी की। विधायक के कार्यालय पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही कस्बे में मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर शहजाद, दाऊद अहमद, शहबान, साजिद आदि मौजूद रहे।
प्रत्याशी की जीत पर मनाया जश्न
निर्दलीय प्रत्याशी उमेश शर्मा के विजयी होने की खबर मिलते ही खानपुर क्षेत्र में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। खानपुर में उनके कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में समर्थक जमा हो गए और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया। साथ ही मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उमेश शर्मा के खानपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही उन्हें जीत की बधाई दी। उमेश शर्मा ने भी क्षेत्र की जनता का आभार जताया।
फुरकान अहमद का हुआ भव्य स्वागत
कलियर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी फुरकान अहमद के जीत की सूचना मिलते ही उनके घर और कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े और फूलों की माला लेकर पहुंच गए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जीत की खुशी मनाई। फुरकान अहमद के कलियर में पहुंचने पर जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ। साथ ही रामपुर स्थित घर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और जमकर आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
जीत पर जनता का जताया आभार
मंगलौर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी सरवत करीम अंसारी की जीत पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके कार्यालय पर जमा हो गए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी मनाई। हरिद्वार से मंगलौर पहुंचते ही सरवत करीम अंसारी का पार्टी कार्यालय पर फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही मिठाई खिलाकर उन्हें जीत की बधाई दी। इसके अलावा कस्बे में जगह-जगह पर उनका फूल मालाओं से स्वागत हुआ। उन्होंने जीतने पर क्षेत्र की जनता का आभार जताया। साथ ही भरोसा दिलाया कि वह क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करेंगे।