फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Workers formed a party by shedding blood and sweat'

कार्यकर्ताओं ने खून पसीना बहाकर पार्टी को बनाया : मेयर

Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
'Workers formed a party by shedding blood and sweat'
मेयर गौरव गोयल ने रामनगर स्थित भाजपा कार्यकर्ता रमेश भटेजा के आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस उपलब्धि में पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

हाल में ही जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मेयर गौरव गोयल ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया था। किन्हीं कारणों से वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश भटेजा सम्मानित नहीं हो पाए थे। ऐसे में सोमवार को मेयर ने भटेजा को उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेयर ने कहा कि नगर में बहुत से कार्यकर्ता 30-40 वर्षों से तन और मन से पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाया है कि भाजपा आज देश और प्रदेश में सत्ता में है। साथ ही विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की सबसे बड़ी पार्टी भी है। इसलिए ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। मौके पर पार्षद मंजू भारती, दिलीप मेंदीरत्ता, प्रदीप सचदेवा, गौरव मेंदीरत्ता, नामित पार्षद धर्मवीर पिंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed