{"_id":"695a6134f81c63497108cdfb","slug":"work-on-repairing-the-homeopathic-room-of-chc-luxor-started-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-149098-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सीएचसी लक्सर के होम्योपैथिक कक्ष की मरम्मत का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सीएचसी लक्सर के होम्योपैथिक कक्ष की मरम्मत का कार्य शुरू
Sun, 04 Jan 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 04 Jan 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
- जर्जर कमरों में दीवारों और छत से प्लास्टर उखड़ने से बना था सुरक्षा को खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में जर्जर हो रहे होम्योपैथिक कक्ष की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। नमी के कारण जहां कक्ष की दीवारें खराब हो रही थीं, वहीं, छत से प्लास्टर गिरने से चिकित्साकर्मियों और मरीजों को भी खतरा बना हुआ था। लक्सर सीएचसी में कक्ष संख्या 1 में होम्योपैथिक विभाग की ओपीडी संचालित होती है जबकि दूसरे कक्ष में दवाएं आदि उपलब्ध कराई जाती हैं। बीते काफी समय से दोनों कमरों की हालत जर्जर बनी हुई थी। नमी के कारण कक्ष की दीवारें बदरंग होने लगी थीं व दीवारों और छत से प्लास्टर उखड़कर गिर रहा था। इससे चिकित्सक और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही उनके चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है। अमर उजाला ने इस बाबत समाचार प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार विभाग ने दोनों कमरों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। जर्जर कमरों की मरम्मत के साथ ही यहां नया प्लास्टर कराया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -
होम्योपैथिक कक्ष के साथ ही एकाउंट विभाग के कमरे की मरम्मत का कार्य भी कराया जा रहा है। अस्पताल भवन में जहां आवश्यकता है वहां सुधार संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं। - डॉ. सैयद रफी अहमद चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लक्सर