{"_id":"61a8da8598646918c077a4c8","slug":"work-on-repairing-highway-cracks-begins-roorkee-news-drn397653490","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की दरारों को दूर करने का काम हुआ शरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की दरारों को दूर करने का काम हुआ शरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे बाईपास पर रहीमपुर रेलवे पुल और एप्रोच में आईं दरारों को दूर करने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। निर्माण कंपनी की ओर से जहां-जहां बाईपास पर दरारें आईं थीं, वहां-वहां जेसीबी से उखाड़ा जा रहा है। इसके बाद दरारों को सही करने काम पूरा कर लिया जाएगा।
करीब आठ माह पूर्व दिल्ली-हरिद्वार और दिल्ली-देहरादून हाईवे फोरलेन के साथ ही मंगलौर से दो दो हाईवे बाईपास का निर्माण हुआ था, लेकिन दिल्ली से वाया भगवानपुर होते हुए देहरादून पहुंचने वाले बाईपास पर रहीमपुर रेलवे पुल और एप्रोच रोड पर दरारें आ गईं थीं। दरारें आने से गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे थे। स्थानीय लोगों ने पुल और एप्रोच रोड की गुणवत्ता पर कई सवाल भी उठाए थे। लोगों की मांग पर ‘अमर उजाला’ ने 27 नवंबर के अंक में ‘हाईवे की रफ्तार पर दरारों का ब्रेक’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। अधिकारियों के निर्देश पर दिल्ली की निर्माण कंपनी ने अब दरारें सही करने के लिए मरम्मत कार्य शुरूकर दिया है। बृहस्पतिवार को कंपनी की ओर से कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद जहां-जहां पर पुल और एप्रोच रोड में दरारें पड़ी थीं, उसे उखाड़ना शुरू किया। इसके बाद कंपनी की ओर से शुक्रवार को नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू करने की उम्मीद है। वहीं, दरारों को दूर करने का काम शुरू होने पर स्थानीय लोगों में खुशी है।
बैरिकेड लगाकर यातायात किया बंद
बृहस्पतिवार को रहीमपुर रेलवे पुल और एप्रोच रोड पर दरारें सही करने का काम शुरू होने से पहले बैरिकेड लगाकर यातायात को पूरी तरह बंद कर दिया गया। यातायात को वन-वे किया गया है। जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है, तब तक यातायात वन-वे ही रहेगा।
विज्ञापन
निर्माण कंपनी ने शर्तों के अनुसार बाईपास की दरारें सही करने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही दरारें सही करने का काम भी पूरा हो जाएगा। -पीएस गुसाईं, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई