फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Work of people affected by strike

हड़ताल का दिखा असर, कई कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा

Wed, 04 Mar 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Work of people affected by strike
रुड़की। जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल का असर विभिन्न विभागों में देखने को मिला। कार्य न होने की वजह से कार्यालयों में पहुंचे लोग निराश होकर घर लौट गए। उधर, कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर प्रमोशन पर लगी रोक जल्द न हटाई गई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी, कोषागार, चकबंदी, खाद्य आपूर्ति विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग, संग्रह अमीन, रजिस्ट्रार कार्यालय, कृषि, सिविल अस्पताल, राज्य कर विभाग में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल से विभागीय कार्य प्रभावित हुए। पूर्ति विभाग में राशनकार्ड अपग्रेडेशन का काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

संग्रह अमीनों के हड़ताल पर होने की वजह से तहसील में भी काम पर असर पड़ा। रजिस्ट्रार कार्यालय में काम न होने से रजिस्ट्री का काम प्रभावित रहा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के रुड़की शाखा अध्यक्ष राजबल सिंह त्यागी ने कहा कि जब तक सरकार प्रमोशन पर रोक नहीं हटाती आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अनिल चौधरी, अमरवीर, मुकेश धर्मेंद्र त्यागी, अनिल शर्मा, विनित त्यागी, तोसीफ अहमद, अनिल शर्मा, आकाश शर्मा, सहेंद्रपाल, निशिकांत, रितु, कुशलवीर, राकेश, विनीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से फरियादी परेशान
भगवानपुर। तहसील में बुधवार को हड़ताल होने के कारण फरियादी परेशान रहे। दोपहर बाद तहसील में सन्नाटा पसरा रहा। भगवानपुर तहसील में बुधवार को प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ सामान्य और ओबीसी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे। इससे फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीण सुरेश कुमार, रेनू देवी, राजपाल, साजिद अली, लियाकत अली आदि ने बताया कि तहसील में कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण वे तहसील से बैरंग लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed