फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Work boycott of NHM personnel started

एनएचएम कर्मियों का अस्पताल में प्रदर्शन

Tue, 07 Dec 2021 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Work boycott of NHM personnel started
सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आउटसोर्स के तहत तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को दो सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सामान्य कामकाज नहीं किया हालांकि आपात सेवाएं चालू रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि नौ दिसंबर तक मांगें नहीं मानी गईं तो आपात सेवाएं भी ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में इस समय एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले एनएचएम और आउटसोर्स से जुड़े करीब 30 कर्मचारी तैनात हैं। ये कर्मचारी लंबे समय से हरियाणा की तरह वेतन देने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को सिविल अस्पताल परिसर में उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि उनका आंदोलन अब लगातार जारी रहेगा। पहले तीन दिन यानी नौ दिसंबर तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान आपात सेवाएं जारी रहेंगी। 10 से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान आपात सेवाएं भी प्रभावित होंगी। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रोशनी नौटियाल ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर रामकेश गुप्ता, संजय कुमार, प्रदीप जोशी, कुलवीर सिंह कैंतुरा, मुन्नी राणा, देवेश्वरी, प्रदीप सिंह नेगी, नीतू बिष्ट, रेनू सैनी, प्रीति डंगवाल, यशवंत सिंह, जगजीवन राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं हुई तो जारी रहेगा आंदोलन
भगवानपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने मंगलवार को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारी जगदीश सिंह नेगी, उपेंद्र बगवाडी, सुशांत बडोला, मोनिका पंत, निर्मल पोखरियाल, कविता चौहान, ममता रावत, सोफिया खातून, रश्मि, पुष्पा देवी, रेखा सैनी, मोहित कुमार आदि ने बताया कि हरियाणा सरकार की तरह ही उत्तराखंड सरकार भी ग्रेड पे लागू करे। मांग नहीं माने जाने पर धरना लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed