फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women surrounded the company in protest against being fired from their jobs

Roorkee News: नौकरी से निकाले जाने के विरोध में महिलाओं ने घेरी कंपनी

Mon, 14 Oct 2024 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Women surrounded the company in protest against being fired from their jobs
Iसैकड़ों महिलाओं ने कंपनी के गेट पर नौकरी पर रखने की मांग पर दिया धरनाI
विज्ञापन

Iभीम आर्मी ने भी दिया समर्थन, पुलिस से बातचीत के बाद धरना समाप्तI
Iनौकरी से निकाले जाने के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने कंपनी का घेराव किया। साथ ही कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं और कंपनी प्रबंधन से वार्ता की। आश्वासन के बाद महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया।I
I
I
Iसोमवार सुबह बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंपनी के बाहर पहुंचीं और धरने पर बैठ गई। महिलाओं ने कंपनी प्रबंधन पर नौकरी से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी। महिलाओं ने कहा कि कंपनी की ओर से 11 माह लगातार नौकरी करने के बाद एक माह का ब्रेक दिया जाता है। इस बार पूरे महीने का ब्रेक दिए जाने के बाद भी उन्हें कंपनी ने वापस नहीं रखा है।
विज्ञापन

I
Iकहा कि उन्हें पता चला है कि कंपनी ने उनकी जगह नया स्टाफ रख लिया है। आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से उनके साथ धोखा किया गया है। इस बीच भीम आर्मी ने भी मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समर्थन दिया। वहीं, सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही कंपनी प्रबंधन से वार्ता की। कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि उन्हें वापस नौकरी पर रखा जाएगा। इसके बाद महिलाओं ने धरना समाप्त किया। इस दौरान सरिता, रीता, कुसुम, बबीता, निशा, उर्मिला और भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मिथुन नौटियाल आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article