{"_id":"6a79b7b4c9c3f78e900800fc","slug":"women-rejoiced-on-hariyali-teej-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1038767-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं
विज्ञापन
हरियाली तीज के उपलक्ष्य में रविवार को लक्सर स्थित चंदन पैलेस में जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा की ओर से महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लक्सर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचीं सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को शृंगार का सामान भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सोनिया शर्मा ने माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से माता की पूजा-अर्चना की। हरियाली तीज के पारंपरिक गीतों और भजनों की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने से एक पैलेस में तीज उत्सव का माहौल बना रहा।
इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में पहुंचीं सभी महिलाओं का स्वागत किया गया और उन्हें शृंगार सामग्री भेंट की गई। जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से मिलने-जुलने के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की खुशी और सम्मान के लिए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में रश्मि, सविता, पदमा, ममता, दीपिका, लक्ष्मी, श्वेता, रजनी, सावित्री, पूर्णिमा, दामिनी समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।