फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women held hostage in the house, beating and looting

घर में बंधक बनाकर महिलाओं से मारपीट कर लूटपाट

Fri, 09 Jul 2021 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Women held hostage in the house, beating and looting
मंगलौर। पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने घर में घुसकर सास और बहू को बंधक बनाकर मारपीट कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने सोने की अंगूठी छीन ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला समेत तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के झबीरन जट्ट निवासी जमत्री देवी ने बताया कि कुटुंब के लोग उनके परिवार से पुरानी रंजिश रखते आ रहे हैं। पांच मई की देर शाम घर में वह और उनकी पुत्रवधू थीं। इसी बीच रंजिश रखने वाले जबरन घर में घुस आए और मारपीट कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने दोनों को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से मारपीट की। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उक्त लोगों ने पुत्रवधू की अंगुली से सोने की अंगूठी निकाल ली, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये है। इसके बाद दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट ने मामले में पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महेंद्र, विशाल व विदेश के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed