फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women can do money transactions in the village itself

समूह की महिलाओं को दी फिंगर प्रिंट डिवाइस

Sun, 12 Sep 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Women can do money transactions in the village itself
रुड़की। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की डीजी पे सखी योजना के तहत रुड़की ब्लॉक के स्वयं सहायता समूह की 13 महिलाओं को फिंगरप्रिंट डिवाइस दी गई है। इस डिवाइस के माध्यम से महिलाएं गांव में ही पैसे का लेन-देन कर सकती हैं। साथ ही सीएससी पर आने वाले अधिकतर काम भी इस मशीन से करके महिलाएं अपनी आर्थिकी सुधार सकती हैं।
विज्ञापन

केंद्र ने सीएससी से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत बनाए गए स्वयं सहायता समूह में शामिल महिलाओं को जोड़ने के लिए डीजी पे सखी योजना शुरू की गई है। इसके तहत ब्लॉक कार्यालय में बीते शनिवार को रुड़की ब्लॉक की 13 अलग-अलग समूह की सबसे एक्टिव महिला का चयन कर उन्हें फिंगरप्रिंट डिवाइस दी गई है। सीएससी के जिला कोआर्डिनेटर भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि 13 महिलाओं को सीएससी की ओर से एक-एक सिंगल फिंगरप्रिंट डिवाइस दी गई है। इस डिवाइस से महिलाएं अपने गांव में समूह की अन्य महिलाओं के साथ ही गांव के लोगों के साथ पैसे का लेनदेन कर सकती हैं। बताया कि महिलाएं चाहे तो सीएससी सेंटर खोलकर 10 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह कमा सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को प्रिंटर और कंप्यूटर या लैपटॉप आदि की व्यवस्था करनी होगी। इस डिवाइस से महिलाएं आयुष्मान कार्ड, श्रमकार्ड, किसान पेंशन कार्ड आदि भी बना सकती हैं। इस मौके पर एनआरएलएम की ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोमा सैनी, एरिया कोआर्डिनेटर हेमंत कुमार के अलावा डिवाइस प्राप्त करने वाली महिलाएं रेखा, सोनिया, मोनिका, निशा, पिंकी, रचना, रेनू, सुमन और पूजा शर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed