फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   woman missing under suspicious circumstances

महिला संदिग्ध हालात में लापता

Mon, 06 Dec 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
woman missing under suspicious circumstances
दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ कलियर नई बस्ती में रहता है। चार दिसंबर की शाम को उसकी 25 वर्षीय बेटी दरगाह में जियारत करने आई थी, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी। बताया कि दो साल पहले उसकी बेटी की शादी हरियाणा में हुई थी। उसका पति बाहर काम करता है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गोली मारने की धमकी देने का आरोप संवाद
लंढौरा। डॉक्टर ने एक व्यक्ति पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गाधारोणा निवासी अशोक कुमार पांडे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जैनपुर झंझेड़ी में उनका क्लीनिक है। सोमवार सुबह वह क्लीनिक में बैठे थे। इसी दौरान जैनपुर झंझेड़ी निवासी युवक आया और गालीगलौज कर दी। आरोप है कि वह गोली मारने की भी धमकी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

घर में आग लगाने का आरोप
लक्सर। एक महिला ने अपने देवर और देवरानी पर घर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। नगला खुर्द निवासी शहराना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन दिन पूर्व वह अपने पति के साथ दवाई लेने गई थी। इस बीच रंजिश के चलते देवर और देवरानी ने घर में आग लगा दी। घर में रखा सारा सामान जल गया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी का आरोपी भेजा जेल
खानपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय है। रविवार शाम एक व्यक्ति विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर चावल की बोरी चोरी कर भाग रहा था। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उसे पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि इसरार निवासी खेड़ी खुर्द, लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद

अवैध खनन बंद कराने की मांग
भगवानपुर। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सोलानी नदी में अवैध खनन बंद कराने की मांग की है। ग्राम सिसौना निवासी ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर बताया कि गांव के पास से सोलानी नदी जा रही है। नदी में रात को खनन माफिया रेत और ग्राम समाज की भूमि से मिट्टी का खनन करते हैं। वे कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed