फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   woman judge filed a case against the lawyer

महिला जज ने अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमा

Thu, 10 Jun 2021 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
woman judge filed a case against the lawyer
लक्सर (रुड़की)। जिले में तैनात एक महिला जज ने बार एसोसिएशन लक्सर के सचिव पर अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के साथ ही बार-बार मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला जज ने जिला जज हरिद्वार के माध्यम से 24 मई को रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट से वकील के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस को कार्रवाई के आदेश मिले थे।
विज्ञापन

महिला जज ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पोस्टिंग परिवार न्यायालय में थी। वह रोजाना अपने आवास से कोर्ट के लिए वकील के चैंबर के आगे से निकलती थीं। एक दिन चैंबर के आगे से गुजरते समय वकील ने उनसे अपने नए चैंबर का उद्घाटन करने की प्रार्थना की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद वकील ने नए चैंबर को दिखाने की बात कही, जिस पर उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद वकील ने उन्हें रास्ते में फूलों का गुलदस्ता दिया और एक अन्य वकील ने इसकी फोटो खींची। तीन-चार दिन बाद वकील ने फिर से उनके चैंबर में आने की बात कही और खींची गई फोटो दिखाने की बात कही। इस पर भी उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इस तरह की हरकतों के बाद एक दिन वकील ने उनके स्टाफ को खींची गई फोटो थमा दी। इस पर जज ने आपत्ति जताते हुए वकील को बुलाया और हद पार न करने की चेतावनी दी। इस पर वकील ने माफी मांग ली, लेकिन इसके बाद वह जबरदस्ती उनके चैंबर में माफी मांगने के लिए आते रहे। जब उनके स्टाफ ने चैंबर में प्रवेश नहीं करने दिया तो वकील ने हंगामा कर दिया और उनके मोबाइल पर कॉल करनी शुरू कर दी। सख्त आपत्ति के बाद वकील ने गलत तरह के शब्दों का प्रयोग करते हुए मैसेज भेजने शुरू कर दिए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी वकील के खिलाफ धारा 354 ए समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed