फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman found unconscious under bridge, CT scan shows bullet lodged in head

Roorkee News: पुल के नीचे बेहोश मिली महिला, सीटी स्कैन में सिर में धंसी गोली दिखी

Wed, 17 Jan 2024 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Woman found unconscious under bridge, CT scan shows bullet lodged in head
I
विज्ञापन

II
I
I- थानो मार्ग पर तीन दिन पहले बड़ासी पुल के नीचे मिली थी सोनीपत निवासी महिला
I
I

I
I- सोशल मीडिया पर फोटो देख हरिद्वार से पहुंची उसकी बहन ने दर्ज कराया हत्या के प्रयास का मुकदमा
I
I

I
I- पति घर से गायब, ससुर की भी सोनीपत में दर्ज है गुमशुदगी, प्रॉपर्टी का बताया जा रहा है विवाद
I
I
I
Iथानो मार्ग पर बड़ासी पुल के नीचे सोनीपत निवासी एक महिला पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसका इलाज कराया तो दो दिन बाद सीटी स्कैन में पता चला कि उसके सिर में गोली धंसी है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। इसी बीच सोशल मीडिया पर महिला का फोटो देख हरिद्वार से उसकी बहन देहरादून पहुंची और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। सोनीपत से उसका पति भी गायब चल रहा है और महिला के ससुर की भी गुमशुदगी दर्ज है। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई थी कि बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। रायपुर पुलिस ने महिला को वहां पहुंची तो देखा कि सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को जब होश नहीं आया तो डॉक्टरों ने महिला का अगले दिन सीटी स्कैन कराया गया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला के सिर के अंदर कुछ फंसा हुआ है। इसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया तो सिर से एक गोली निकाली गई। महिला फिलहाल बेहोशी की हालत में है। इसी बीच पुलिस ने उसके फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। फोटो को देखकर महिला की बहन काव्या ज्वालापुर हरिद्वार से देहरादून पहुंच गई।
विज्ञापन

I
I
I
Iउसने महिला की पहचान अपनी बड़ी बहन तानिया पुत्री हेमराज चौहान के रूप में की। काव्या ने पुलिस को बताया कि तानिया की 2020 में सोनीपत हरियाणा निवासी शुभम के साथ हुई थी। तब से उसका मायके वालों से बहुत कम संपर्क होता था। शादी के बाद वह पति और ससुर के साथ कभी कभार ही ज्वालापुर आई थी। काव्या ने दो महीने पहले ही तानिया से बात की थी। तानिया के ससुराल में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। उसके ससुर भी सितंबर 2023 से गायब हैं। इन सब जानकारियों के आधार पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तानिया का पति शुभम भी घर से गायब है और उसका नंबर भी स्विच ऑफ है। पुलिस की एक टीम सोनीपत के लिए भी रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
Iससुराल के लोग लगा रहा है पिता को गायब करने का आरोप
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, तानिया के ससुराल की एक संपत्ति हाईवे किनारे बनी हुई है। इस संपत्ति को लेकर उससे ससुराल में विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसका बंटवारा तानिया के ससुर को ही करना था। लेकिन, उसके ससुर प्रभुदयाल सितंबर 2023 से ही गायब हैं। उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई है। प्रभुदयाल के भाई व अन्य नातेदार तानिया और शुभम पर ही उन्हें गायब करने का शक जता रहे हैं। हालांकि, अब तानिया भी इस हालत में देहरादून मिली तो उस पर गोली किसने चलाई इस सवाल का जवाब फिलहाल नहीं मिल सका है। पुलिस अब उसके पति को तलाश कर रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article