फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman found dead in room, accused of murder

Roorkee News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 19 Dec 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Woman found dead in room, accused of murder
एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रायसी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 26 वर्षीय महिला शनिवार रात अपने दो बच्चों के साथ खाना खाकर सो गई थी।
महिला का पति गांव में ही एक बर्थडे में डीजे बजाने गया था। रात करीब 11 बजे वह घर वापस आया तो उसने सो रही पत्नी को जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जागी। कुछ देर बाद उसने देखा कि पत्नी की सांसें नहीं चल रही हैं। इस पर उसने सूचना परिजनों को दी। महिला की यूं अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने सूचना महिला के मायके वालों और पुलिस को दी। मायके वाले पुलिस मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इस बीच मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। अब तक महिला के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed