फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman dies after delivery, family uproar

Roorkee News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Fri, 22 Sep 2023 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, family uproar
अस्पताल प्रबंधन ने कहा- गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के चलते हुई महिला की मौत
विज्ञापन


सिविल अस्पताल रुड़की में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से जब महिला की मौत का कारण गंभीर बीमारी बताया गया तो परिजन शांत हो गए और उन्होंने शिकायत भी वापस ले ली। नवजात शिशु स्वस्थ है। परिवार के लोग उसे अपने साथ ले गए हैं।
सिविल अस्पताल रुड़की में बुधवार शाम को एक महिला की डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने महिला का उपचार किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। महिला की मौत होने से परिवार व परिचित आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरती गई है। इसके कारण महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखवा दिया। अस्पताल प्रबंधन ने परिवार के लोगों व पुलिस को बताया कि कोई लापरवाही डिलीवरी के दौरान नहीं हुई है। महिला गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। इसी कारण महिला की मौत हुई है। अस्पताल की ओर से मौत का कारण बताने के बाद परिवार के लोग शांत हो गए। उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि मृतका के परिवार वाले अस्पताल प्रबंधन की बात से संतुष्ट हो गए और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed