फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman caught with bad intentions, assaulted

महिला को बुरी नीयत से दबोचा, मारपीट

Wed, 22 Jan 2020 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman caught with bad intentions, assaulted
गन्ने के खेत में काम कर रही एक महिला को गांव के ही तीन दबंगों ने बुरी नीयत से दबोच लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंची महिला की बेटी ने खेत में काम कर रहे अपने पिता को पुकारा। महिला के पति ने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला बुधवार को अपने पति और नाबालिग बेटी के साथ खेत पर काम करने गई थी। आरोप है कि इस बीच महिला को गांव के ही तीन लोगों ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों महिला को जबरन एक गन्ने के खेत में लेकर जाने लगे। महिला के शोर मचाने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। शोर सुनकर उसकी 13 वर्षीय बेटी मौके पर पहुंची। बेटी ने इसकी जानकारी पास में ही काम कर रहे अपने पिता को दी। महिला का पति मौके पर पहुंचा और विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों ने महिला के पति के साथ भी मारपीट कर दी। उसकी जेब में रखी नकदी भी छीनकर ले गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर तीनों के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed