{"_id":"66e47443c2373040a00e872d","slug":"woman-beaten-up-for-not-getting-car-in-dowry-case-filed-roorkee-news-c-5-1-drn1030-500615-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दहेज में कार न मिलने पर महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दहेज में कार न मिलने पर महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
I
IIफतवा निवासी महिला की नवंबर 2019 में पास के गांव रामपुर रायघटी मे हुई थी शादी
I
I
I
Iफतवा गांव निवासी एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट, मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला पुलिस हेल्पलाइन के बाद लक्सर पुलिस ने पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iलक्सर कोतवाली क्षेत्र के फतवा गांव निवासी राधा पत्नी हरविंदर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया कि उसके परिजनों ने उसकी शादी नवंबर 2019 में पास के गांव रामपुर रायघटी के युवक हरविंदर से की थी। उसके घरवालों ने शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। आरोप है कि वह शादी के बाद से लगातार दहेज में कार लाने की मांग कर रहे हैं।
I
I
I
Iजब उसने दहेज लाने के लिए मना किया तो उसके पति हरविंदर, सास सुरेश, ससुर रामलाल, देवर अंकित, पति के चाचा चमन व चाची मुनेश, ननद सोनिया व शशि लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे थे। ससुरालियों ने उसे अगस्त 2022 में मारपीट कर घर से निकाल दिया था। हालांकि परिजन उसे लेकर ससुराल गए लेकिन उन्होंने एक न सुनी और उन्हें गाली-गलौज कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में पति सहित सभी आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
I
Iबिजली चोरी पकड़ी, मुकदमा दर्ज
I
I
I
I देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम में शामिल धनंजय कुमार, विकास कुमार, केएस चौहान ने लक्सर ऊर्जा निगम के जेई अश्वनी कुमार के साथ दाबकी गांव में पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। जेई अश्वनी कुमार ने बताया कि मांगेराम, बिजेंद्र, पुष्पेन्द्र, सौराज और अजय के खिलाफ लक्सर कोतवाली में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। I