{"_id":"6823961c46a4f5a20e010004","slug":"wire-theft-incidents-exposed-two-accused-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-689451-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तार चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तार चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली तार चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया 500 मीटर से अधिक तार बरामद किया गया। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं थी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार चोरों की तलाश में जुटी थी। इस बीच बीती रात को पुलिस को तार चोरों के क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से एक बाइक और तार काटने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मनीष कुमार व आदित्य निवासीगण ग्राम भट्टीपुर थाना पथरी बताए। उन्होंने तार चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया 70 किलो से अधिक वजन का 500 मीटर विद्युत तार बरामद किया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम और पुलिस की नाक में किया था दम
क्षेत्र में तार चोरों ने न केवल ऊर्जा निगम बल्कि पुलिस की नाक में भी दम कर रखा था। बीते करीब पांच माह में ही आरोपी आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके थे। आरोपी मुख्य लाइन से किसानों के नलकूप पर जा रहे बिजली के तार को निशाना बनाते थे। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी चोरी किए तार को टुकड़ों में बेच दिया करते थे।