फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wire dropped on the line, the entire power station closed

33केवीए लाइन पर गिरा तार, पूरा बिजलीघर बंद

Fri, 03 Sep 2021 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wire dropped on the line, the entire power station closed
रुड़की। हिमालयन बिजलीघर पर जा रही 33केवीए लाइन पर अचानक देवभूमि बिजलीघर की एक लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार टूटने से बड़ा धमाका हुआ और बिजलीघर की सप्लाई ठप हो गई। बिजली सप्लाई ठप होने से इस बिजलीघर से जुुड़े करीब 16 हजार उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। देर रात तक लोग बिजली सप्लाई शुरू होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच हिमालयन बिजलीघर की लाइन में कुछ काम करने के लिए विभाग ने शटडाउन लिया हुआ था। ऐसे में लाइन बंद पड़ी हुई थी। काम खत्म होने के बाद शाम करीब छह बजे बिजलीघर से सप्लाई शुरू की गई तो लोगों ने राहत की सांस ली। चंद मिनट बाद ही हिमालयन बिजलीघर पर आ रही 33 केवीए हाईटेंशन लाइन पर इसके पास से ही गुजर रही नारसन स्थित देवभूमि बिजलीघर की एक लाइन का तार टूटकर गिर गया। हाईटेंशन लाइन पर तार टूटकर गिरने से तेज धमाका हुआ और तारों में चिंगारी उठनी शुरू हो गई। इसी दौरान फाल्ट आने पर हिमालयन बिजलीघर की क्षेत्र में जा रही सप्लाई ठप हो गई। इससे बिजलीघर से जुड़े करीब 16 हजार उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा गया। लोगों ने कुछ देर तक बिजली सप्लाई शुरू होने का इंतजार किया। बिजली नहीं आने पर उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया। तब उन्हें बिजली गुल होने का कारण पता चला। इस दौरान बिजली नहीं आने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि बिजली ठप होने के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने तार हटवाने का काम शुरू करवा दिया था। देर रात तक भी बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी। मामले में एसडीओ अरशद का कहना है कि तार टूटने के बाद ही कर्मचारियों को काम पर लगा दिया था। हालांकि बारिश के चलते काम में थोड़ी बाधा जरूर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed