{"_id":"60fdad2c8ebc3e580a3bae4e","slug":"will-picket-the-mill-if-sugarcane-is-not-paid-roorkee-news-drn3855520124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान नहीं देने पर मिल पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान नहीं देने पर मिल पर देंगे धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। तांशीपुर में कैंसर पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जल्द ही चीनी मिल से उनका बकाया भुगतान दिलवाएंगे। इस दौरान उन्होंने अपनी तरफ से भी उन्हें हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
बता दें कि तांशीपुर के एक किसान परिवार ने अपने आवास पर घर बेचने का नोटिस चस्पा किया हुआ है। किसान के परिवार का एक सदस्य कैंसर से पीड़ित है। बताया जा रहा है कि उनके पास कैंसर पीड़ित का इलाज कराने के लिए पैसे नहीं हैं, जबकि उनका इकबालपुर चीनी मिल पर पिछले दो साल का करीब आठ लाख रुपये बकाया चल रहा है। रविवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी अन्य पदाधिकारियों के साथ कैंसर पीड़ित के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने किसान परिवार को आश्वासन दिया कि वे हर स्तर पर उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने इकबालपुर चीनी मिल पर बकाया चल रहे उनके भुगतान को देने के लिए मिल प्रबंधक से फोन पर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चीनी मिल पीड़ित किसान का भुगतान नहीं करेगी तो किसान कांग्रेस के पदाधिकारी मिल के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार, सतेंद्र त्यागी, सुमित, सुधीर त्यागी, मेलाराम प्रजापति, मामचंद त्यागी, मुकेश, रजत त्यागी और आनंद त्यागी आदि मौजूद रहे।