फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Will make coordination between center and state: Kalpana

केंद्र और प्रदेश के बीच करेंगी समन्वयक का काम: कल्पना

Sun, 12 Jun 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Will make coordination between center and state: Kalpana
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए वह केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वयक का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक प्रधानाचार्य रही हैं तो शिक्षकों की समस्याओं को अच्छी तरह से समझती हैं, इसलिए शिक्षकों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाएंगी।
विज्ञापन

रविवार को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आर्य कन्या इंटर कॉलेज सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष राजेश सैनी के संचालन में संपन्न हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सांसद डॉ. कल्पना सैनी का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस मौके पर सांसद डॉ कल्पना सैनी ने कहा कि वह भले ही संसद के उच्च सदन राज्यसभा की सांसद निर्वाचित हो गई हों, फिर भी वह स्वयं को शिक्षिका ही मानती हैं। कहा कि वह प्रदेश के विकास के लिए भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वयक का कार्य करेंगी। कहा कि वह काफी वर्षों तक प्रधानाचार्य रही हैं। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बहुत नजदीक से देखा है, इसलिए वह शैक्षिक गुणवत्ता और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान में सक्रियता के साथ कार्य करेंगी। शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि डॉ. कल्पना सैनी के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने से पूरा शिक्षक समाज गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एक सांसद के रूप में वह शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षक हित में आगे रहकर कार्य करेंगी। इस दौरान शिक्षक संघ के संरक्षक भोपाल सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, जिलामंत्री जितेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मैनपाल सिंह, प्रधानाचार्य घनश्याम गुप्ता, संजय गर्ग, डॉ. दीपक शर्मा, महावीर सिंह, पुष्पा चौधरी, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष कुंवर पाल सिंह, समय सिंह सैनी, सावित्री मंगला एवं हरिमोहन गुप्ता ने भी समारोह को संबोधित किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष युद्धवीर सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रप्रभा गुलेरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, गीता मेहंदीरत्ता, आकांक्षा रस्तोगी, शशिबाला, अंतिम रानी, अर्चना चौहान, बबीता त्यागी, शशि जैन, उमा रानी, रूपचंद कटारिया, ठाकुर मोहित सिंह, अमित कुमार, संचित शर्मा, सोमवीर सिंह और कृष्ण गोपाल उपाध्याय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed