फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Will get Tehsil building built during his tenure itself: Yatiswananand

अपने कार्यकाल में ही बनवा देंगे तहसील भवन: यतीश्वनानंद

Fri, 30 Jul 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Will get Tehsil building built during his tenure itself: Yatiswananand
झबरेड़ा में समस्या सुनते कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद। - फोटो : ROORKEE
भगवानपुर नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार शाम को पहुंचे गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से भगवानपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने उनके लिए प्रस्तावित भवन को बनवाने की मांग की है। मंत्री ने जल्द ही भवन के लिए बजट आवंटन कराने का आश्वासन दिया है। कहा कि वह अपने कार्यकाल में ही तहसील भवन बना देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भगवानपुर पहुंचे। यहां सबसे पहले उनसे भगवानपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ता मिले। अधिवक्ताओं ने मंत्री को ज्ञापन देकर उनके लिए तहसील भवन निर्माण मांग की। बताया कि भगवानपुर तहसील 2014 में स्थापित कराई गई थी। तब से तहसील भगवानपुर ब्लॉक एवं स्वास्थ्य विभाग की जर्जर बिल्डिंग में चल रही है। आज तक भी तहसील को अपना भवन नहीं मिल पाया है, जबकि तहसील भगवानपुर के नाम से इमलीखेड़ा रोड पर 20 बीघा जमीन प्रस्तावित है। आज तक उत्तराखंड सरकार की ओर से भवन निर्माण के लिए धनराशि नहीं दी गई है। इस दौरान गन्ना विकास मंत्री यतीश्वरानंद ने आश्वासन दिया कि वह अपने कार्यकाल में ही भगवानपुर तहसील के भवन निर्माण के लिए धनराशि आवंटित करा देंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता सुबोध राकेश, एडवोकेट अनुभव चौधरी, एडवोकेट पलटू राम, एडवोकेट शिशुपाल, जनेश्वर प्रसाद, ऋतुराज, सचिन कुमार, नरपाल आर्य, सुनील, सचिन कुमार और नरेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिपं सदस्य ने मंत्री को बताईं समस्याएं
भगवानपुर। शुक्रवार को नगर पंचायत भवन में पहुंचे गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सामने जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश ने दो दिन पहले डीएम के बोर्ड बैठक को रद्द करने का मामला रखा। उन्होंने मंत्री को बताया कि सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड बैठक की गई थी, इसके बावजूद एक पक्ष को सुनकर डीएम ने बोर्ड बैठक रद्द करने के निर्देश दिए है। इस पर मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मामले को लेकर डीएम से वार्ता की जाएगी। बिना दोनों पक्षों को सुने कोई फैसला नहीं सुनाया जाना चाहिए था। इस दौरान जिपं सदस्य सुुबोध राकेश ने मंत्री के सामने चौली शहाबद्दीनपुर के ग्रामीणों की समस्या रखी। बताया कि चौली गांव के कुछ लोगों के नाम मंडावर की वोटर लिस्ट में जोड़ दिए गए हैं। बताया कि चौली के ग्रामीण इसी गांव में रहना चाहते हैं। इस पर मंत्री ने चौली गांव के लोगों की समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed