{"_id":"60d4ca9f8ebc3e2e0952c23e","slug":"when-the-drinking-water-minister-reached-roorkee-there-was-an-outcry-for-water-roorkee-news-drn382560547","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की पहुंचे पेयजल मंत्री तो पानी को मचा हा-हाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की पहुंचे पेयजल मंत्री तो पानी को मचा हा-हाकार
विज्ञापन
रुड़की। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल दिल्ली से लौटते समय भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले तो पानी को लेकर हाहाकार मच गया। विधायक समेत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद जलसंस्थान के अधिकारियों को घेर लिया। भाजपा के जिला महामंत्री ने कहा कि वे खुद के पानी कनेक्शन के लिए वर्षों से विभाग के चक्कर काट रहे हैं और विभाग को लिखकर थक चुके हैं। इमलीखेड़ा में 15 साल से ट्यूबवेल खराब पड़ा है। इसके अलावा आदर्श नगर में सात बार पानी की मोटर फुंक गई है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सबसे पहले भाजपा नेता राम गोपाल कंसल ने मंत्री के सामने बिजली-पानी के भारी भरकम बिल की शिकायत रखी। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी ने आरोप लगाया कि सरकार हर घर नल और हर घर जल की योजना चला रही है, लेकिन वे खुद दो साल से पानी के कनेक्शन के लिए विभाग को लिखकर थक चुके हैं। इस पर मंत्री ने आश्चर्य व्यक्त किया। वहीं, आदेश सैनी ने बताया कि कलियर विधानसभा के इमलीखेड़ा में 15 वर्षों से ट्यूबवेल खराब पड़ा है। विधायक देशराज कर्णवाल ने मंत्री से अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने की मांग की।
भाजपा नेता सुशील त्यागी ने आदर्शनगर में सात बार मोटर फुंकने की समस्या बताई। इस पर अधिशासी अभियंता मदन सैनी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत दो ट्यूबवेल स्वीकृत हो चुके हैं और फाइल शासन में भेजी गई है। समस्याओं का अंबार देख मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हर भाजपा कार्यकर्ता की समस्या सुनने और तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं, विधायक देशराज कर्णवाल ने किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की समस्या भी उठाई। इस दौरान एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि कुंभ में कोरोना जांच घोटाले की जांच चल रही है और दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
--
रसीद कटवाकर खुद कनेक्शन करवाने पर भड़के भाजपाई
ईई के जवाब पर मंत्री भी असमंजस में पड़े, प्लंबर भेजकर कनेक्शन जुड़वाने के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। भले ही रसीद कटने के बाद वर्षों तक कनेक्शन न जुड़े, लेकिन जल संस्थान के बिल का मीटर चालू हो जाता है। इसे लेकर अधिकारियों के जवाब पर हंगामा खड़ा हो गया तो वहीं पेयजल मंत्री भी असमंजस में पड़ गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि जलसंस्थान की खुद की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल के सामने पूर्व पार्षद प्रद्युम्न पोसवाल ने समस्या रखते हुए कहा कि जलसंस्थान जैसे ही रसीद काटता है, वैसे ही बिल आना शुरू हो जाता है। भले ही वर्षों तक पानी का कनेक्शन न जुड़ा हो। उन्होंने बताया कि शहर में ऐसे कई लोग हैं, जो पानी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हजारों के बिल भेज दिए गए। इस पर जलसंस्थान के ईई मदन सैन ने मंत्री को जानकारी दी कि विभाग रसीद काटता है, जिसके बाद उपभोक्ता को खुद ही कनेक्शन जुड़वाना होगा। इस पर भाजपाई भड़क गए। मंत्री ने अधिकारियों को रसीद काटने के साथ ही प्लंबर भेजकर कनेक्शन जुड़वाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपाइयों ने एडीबी की ओर से बिछाई गई सीवर और पेयजल लाइनों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।
--
मंत्री के सामने बोले भाजपाई- अधिकारी खा रहे पैसा
मंत्री के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान के अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। यही नहीं, अधिकारियों पर योजनाओं में पैसे खाने का भी आरोप लगाया। इस पर मंत्री ने किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
--
‘छह साल से यहीं हों और बैठक में नहीं आए’
मंत्री के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे एक अधिकारी को उन्होंने फोन पर फटकार लगाई। अधिकारी ने बताया कि वे देहरादून सचिवालय में बुलाई गई बैठक में हैं। इस पर मंत्री ने पूछा कि क्या रुड़की में उनके कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। तब अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह नौ बजे सूचना मिली। मंत्री ने कहा कि अन्य सभी अधिकारियों को एक दिन पहले रात में ही जानकारी मिल गई तो फिर आपको क्यों नहीं मिली। यहां लोगों की समस्याएं कौन सुलझाएगा। इसके बाद मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पूछा कि वे कितने साल से जिले में नौकरी कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि छह साल से जिले में हैं। मंत्री ने अधिकारी को कार्यशैली में सुधार नहीं लाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
--
ये रहे मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अमन त्यागी, जिला महामंत्री आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु, अभिषेक चंद्रा, नरेश शर्मा, रामगोपाल कंसल, व्यापार मंडल अध्यक्ष धीर सिंह, पूर्व पार्षद प्रद्युम्न पोसवाल, पंकज नंदा, बीएल अग्रवाल, संजय अग्रवाल।