फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   When family members scolded for studies, the student hanged

पढ़ाई के लिए परिजनों ने डांटा तो छात्र ने लगाई फांसी

Fri, 11 Feb 2022 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
When family members scolded for studies, the student hanged
परिजनों ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 10वीं के छात्र ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलरूप से गांव मच खाली, थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा और हाल निवासी गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रीत विहार कालोनी में राम सिंह अपने परिवार के साथ किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। उन्होंने करीब एक सप्ताह पूर्व ही किराए पर कमरा लिया था। उनका 15 वर्षीय पुत्र ललित कक्षा 10 में पढ़ रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पढ़ाई करने को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह कमरे में चला गया और फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन शोर सुनकर कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आननफानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed