फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'We take an oath, now we will never do liquor business'

हम शपथ लेते हैं, अब कभी नहीं करेंगे कच्ची शराब का धंधा

Tue, 13 Sep 2022 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:18 PM IST
सार

पथरी क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत के बाद ढाढेकी गांव में कच्ची शराब का धंधा करने वाले छह लोगोें ने पुलिस को पत्र लिखकर माफी मांगी है। इसी बीच लक्सर कोतवाली के ढाढेकी ढाणा गांव में कच्ची शराब का धंधा करने वाले पांच लोगों ने इस धंधे से तौबा कर ली है। इसमें कहा गया है कि वह कच्ची शराब का धंधा करते थे लेकिन अब कभी नहीं करेंगे।

विज्ञापन
'We take an oath, now we will never do liquor business'

विस्तार

पथरी क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत के बाद ढाढेकी गांव में कच्ची शराब का धंधा करने वाले छह लोगोें ने पुलिस को पत्र लिखकर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा है कि ‘हम शपथ लेते हैं। अब कभी शराब का धंधा नहीं करेंगे। हम कभी पकड़े जाएं तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करे। हम अब मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करेंगे।’
विज्ञापन

पथरी थाना क्षेत्र में कच्ची शराब से 12 ग्रामीणों की मौत ने प्रदेशभर को हिलाकर रख दिया है। मृतकों के घरों में मातम छाया हुआ है। वहीं जिलेभर की पुलिस शराब का धंधा करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी बीच लक्सर कोतवाली के ढाढेकी ढाणा गांव में कच्ची शराब का धंधा करने वाले पांच लोगों ने इस धंधे से तौबा कर ली है। गांव के नीटू, सुशील, राहुल, संजय, रमेश, ओमपाल ने कोतवाली में एक पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि वह कच्ची शराब का धंधा करते थे लेकिन अब कभी नहीं करेंगे। अब हम शराब का धंधा करते पकड़े जाएं तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। हम कच्ची शराब का धंधा न करके समाज से इस बुराई को समाप्त करने में पुलिस का सहयोग करेंगे। इस माफीनामा को देने वालों की पुलिस ने सराहना की है। साथ ही कच्ची शराब का धंधा करने वाले अन्य लोगों को भी सही मार्ग पर लाने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव के जिम्मेदार आए सामने
गांव ढाढेकी में कच्ची शराब का धंधा छुड़वाने के लिए गांव के जिम्मेदार राजपाल सिंह सामने आए। उन्होंने शराब का धंधा करने वालों को समझाया कि वह लोगों को मौत बांट रहे हैं। इससे उनका कभी भला नहीं हो सकता है। उन्हें अब यह धंधा छोड़कर मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाना चाहिए। इसके बाद पांच लोगों ने इस धंधे से तौबा कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ढाढेकी ढाणा गांव के कुछ ग्रामीण आए थे। वो एक पत्र देकर गए हैं। उन्होंने भविष्य में शराब का धंधा नहीं करने की कसम खाई है। इस तरह का काम करके इन ग्रामीणों ने क्षेत्र में एक नई पहल की है जो सराहनीय है।-यशपाल सिंह बिष्ट, कोतवाली प्रभारी, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed