{"_id":"61dd98a75609ff5b6b7a20c3","slug":"waterlogging-problem-due-to-non-availability-of-drain-roorkee-news-drn401365684","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला नहीं होने से बनी जलभराव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला नहीं होने से बनी जलभराव की समस्या
विज्ञापन
सल्तानपुर क्षेत्र के फतवा गांव की सड़क पर हुआ जलभराव।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के 12 दर्जन से अधिक गांवों में मुख्य मार्ग के किनारे फतवा गांव के बीच दूषित पानी की निकासी के लिए नाला नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों से मांग के बावजूद नाले का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
भिक्कमपुर, रामपुर रायघटी, कबूलपुरी, जसपुर-रणजीतपुर, बाकरपुर, अलावलपुर, खानपुर-ब्रह्मपुर, कंकरखाता, निरंजनपुर आदि करीब एक दर्जन से अधिक गांव का मुख्य मार्ग फतवा गांव के बीच से होकर गुजर रहा है। फतवा गांव से गुजरने वाले इस मार्ग के किनारे दूषित पानी की निकासी के लिए नाला नहीं है। इसके चलते मार्ग में जलभराव की समस्या बनी रहती है। ग्रामीण मदन, सत्यपाल, सोनवीर सिंह, रिंकेश कुमार, मनोज कुमार, पंकज कश्यप, सुरेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, गुलाब सिंह, बलजीत सिंह, अर्जुन सिंह का कहना है कि बारिश होने पर गांव के अंदर मार्ग पानी से लबालब भर जाता है। इससे ग्रामीणों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलभराव से गुजरने पर दोपहिया सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मार्ग के किनारे नाले के निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही है लेकिन जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।
शाहपुर से भोगपुर फतवा होते हुए रायसी को जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। इसी के साथ ही मार्ग के किनारे नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। फतवा गांव के बीच भी जल्द ही नाले का निर्माण कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- रविंद्र कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग