{"_id":"6201328b89a77455a32d5996","slug":"waterlogging-on-the-main-road-waiting-for-a-solution-roorkee-news-drn403498774","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग पर जलभराव, समाधान को राह ताक रहे कई गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग पर जलभराव, समाधान को राह ताक रहे कई गांव
सुल्तानपुर क्षेत्र के फतवा गांव में सड़क पर भरा पानी।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
फतवा गांव के बीच से होकर गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर करीब छह महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग लगातार की जा रही है लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर क्षेत्र के भिक्कमपुर-जीतपुर, रणजीतपुर-जसपुर, रामपुर रायघटी, बाक्करपुर, अलावलपुर, खानपुर-ब्रह्मपुर, कंकरखाता, निरंजनपुर आदि गांवों का मुख्य मार्ग फतवा गांव के बीच से होकर गुजरता है। फतवा गांव मार्ग के किनारे पानी निकासी के लिए नाला नहीं होने से करीब छह महीनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण मदन सैनी, अर्जुन सिंह, मनोज कुमार, पंकज कुमार, संतराम, सत्यपाल, मांगेराम, सोमवीर, बलजीत सिंह का कहना है कि गांव के बीच हो रहा जलभराव बड़ी समस्या है। सड़क के किनारे नाला नहीं होने से घरों से निकलने वाला दूषित पानी मार्ग पर इकट्ठा हो रहा है। बरसात होने पर यह मार्ग पानी से लबालब भर जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन क्षेत्र के हजारों लोग जलभराव से होकर गुजर रहे हैं। दुपहिया वाहन सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से लगातार मांग की जा रही है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के जेई रविंद्र कुमार का कहना है कि भोगपुर से रायसी जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जल्द ही फतवा गांव के बीच भी सड़क के किनारे नाला का निर्माण कार्य कराकर पानी की निकासी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।