फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Water leaking from the pipeline on VIP Marg

वीआईपी मार्ग पर पाइप लाइन से लीकेज हो रहा पानी

Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Water leaking from the pipeline on VIP Marg
कलियर वीआईपी मार्ग पर जलसंस्थान की पाइप लाइन लीक होने से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जल संस्थान की अनदेखी से पानी सड़क पर बह रहा है। लीकेज से पाइप लाइनों से दूषित पानी भी घरों में पहुंच रहा है लेकिन जलसंस्थान इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

पिरान कलियर दरगाह की ओर जाने वाले वीआईपी मार्ग पर कई महीनों से क्षेत्र में जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन में लीकेज हो गया था। लीकेज के कारण मार्ग पर पानी बह रहा है। कीचड़ जैसी स्थिति बनी हुई है। कई महीने होने पर भी लीकेज को ठीक नहीं कराया गया। विभाग की अनदेखी से लीकेज होने से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। यही नहीं लीकेज की जगह गहरा गड्ढा बन गया है। यह दूषित पानी लाइन के अंदर चला जाता है। इससे लोगों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रिजवान, शहजाद, मनव्वर, रजाक, बंटी, साजिद, वकील, इरशाद ने बताया कि जलसंस्थान के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन लीकेज बंद नहीं हुई है। वहीं इस संबंध में जेई हिमांशु त्यागी का कहना है कि पाइप लाइन में लीकेज का निरीक्षण किया गया है। जल्द से जल्द इसकी मरम्मत कराकर लीकेज बंद करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed