{"_id":"5f94059a8ebc3e91b7101a18","slug":"warning-of-movement-on-demands-not-met-roorkee-news-drn359984562","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की-झबरेड़ा। पेराई सत्र में हो रही देरी और समय पर गन्ना भुगतान कराने समेत अन्य कई मांगों को लेकर किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इकबालपुर शुगर मिल के जीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने किसानों की समस्याएं हल कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो वे किसानों के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे।
शुक्रवार को जिला किसान कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण के पदाधिकारियों ने इकबालपुर शुगर मिल के जीएम सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर बताया कि शुगर मिल पर तीन साल का भुगतान बकाया चल रहा है। इसे जल्द जारी किया जाए। किसानों को खेत खाली कर गेहूं की बुवाई करनी होती है। लिहाजा नया पेराई सत्र नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू किया जाए। पेराई सत्र में देरी होने पर किसानों को अपना गन्ना औने-पौने दामों में कोल्हूओं में बेचना पड़ता है। उन्होंने मांग उठाई कि गन्ना पर्ची वितरण में धांधली न हो, शुगर मिल के यार्ड में समुचित साधन व टोकन व्यवस्था दुरुस्त की जाए। नए पेराई सत्र में भुगतान 15 दिन के अंदर होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है कि किसानों को गन्ना भुगतान ब्याज समेत दिया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार ने बताया कि यदि मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो 15 नवंबर को किसान कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमित त्यागी, महामंत्री चौधरी सुंदर सिंह, प्रधान बृजपाल, सुधीर त्यागी, उदय त्यागी, ठाकुमर वीरेंद्र सिंह थे।