फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Voters will be able to vote without worry

मतदाताओं को नहीं सताएगी कोरोना की दहशत

Sun, 06 Feb 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Voters will be able to vote without worry
विधानसभा चुनाव में मतदाता बेफिक्र होकर वोट डाल सकेंगे। मतदान के लिए लाइन में लगने से पहले वोटरों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। वोटर का तापमान बढ़ा पाया जाता है तो उसका कोरोना टेस्ट भी किया जा सकता है या फिर उसके लिए अलग से वोट डालने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

14 फरवरी को क्षेत्र के लोग विधायक के रूप में अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण कुछ लोगों में अपने मत का प्रयोग करने को लेकर दहशत बनी हुई है। हालांकि प्रशासन ने पहले ही कोरोना संक्रमित और बीमार व्यक्तियों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से वोट लेने की व्यवस्था कर दी है। इसके बावजूद मतदाताओं के डर को वाजिब मानते हुए प्रशासन बूथों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की तैयारी कर रहा है। इस बार पोलिंग पार्टियों को सभी जरूरी सामान के साथ थर्मल स्क्रीनिंग गन, सैनिटाइजर और जरूरी दवाएं भी दी जाएंगी। बूथ पर आने वाले हर वोटर का पहले तापमान जांचा जाएगा। इसके बाद उसे अंदर भेजा जाएगा। इस दौरान यदि किसी वोटर का तापमान बढ़ा पाया जाता है तो उसका या तो कोरोना टेस्ट कराया जाएगा या फिर उसे वोट डालने के लिए अलग से समय देकर बुलाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

बूथों पर बांटे जाएंगे मास्क
निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान वाले दिन किसी भी मतदाता को बिना मास्क के बूथ के आसपास तक भी नहीं जाने दिया जाएगा। बूथ पर ड्यूटीरत पुलिस के साथ ही अन्य सभी स्टाफ के लिए भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा। ऐसी स्थिति में यदि कोई मतदाता दूर से वोट डालने आया है और मास्क घर भूल आया है तो ऐसे वोटरों को मास्क देने की व्यवस्था भी बूथ पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मतदान केंद्र पर बनाई जाएगी कोविड डेस्क
हर मतदान केंद्र पर एक कोविड डेस्क बनाई जाएगी। इस डेस्क का काम मतदाता की स्वास्थ्य संबंधित आने वाली समस्याओं को हल करना होगा। मसलन मौके पर यदि किसी मतदाता को स्वास्थ्य संबंधित कोई दिक्कत होती है तो वे स्वास्थ्यकर्मियों से परामर्श कर सकता है। वहां उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

बूथों पर मतदाताओं का तापमान नापने के लिए पोलिंग पार्टियों को थर्मल गन देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी का तापमान ज्यादा पाया जाता है तो उसे कोरोना संक्रमित मानते हुए उसका टेस्ट कराया जाएगा। -डॉ खगेंद्र, सीएमओ, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed