फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Voters showed remarkable enthusiasm afternoon

मतदाताओं ने दोपहर बाद दिखाया गजब का उत्साह

Sun, 27 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 27 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

रुड़की/भगवानपुर। ठिठुरती ठंड के बीच धूप निकलने के बावजूद मतदाताओं ने सुबह-सुबह वोट डालने से हाथ खींचे। पूरे ब्लॉक में दोपहर 12 बजे तक केवल 35 प्रतिशत मतदान ही हो पाया। इसके बाद कुछ भीड़ बढ़ने पर केवल दो घंटे में दोपहर दो बजे तक ग्राफ 55 प्रतिशत तक जा पहुंचा। इसके बाद शाम चार बजे तक ये आंकड़ा 76 फीसदी को छू गया।

विज्ञापन

भगवानपुर और बहादराबाद में रविवार की सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। धूप निकलने के बावजूद मौसम ठंडा रहा। प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरे प्रयास के बावजूद सुबह के समय ज्यादा मतदाताओं को पोलिंग बूथों तक नहीं खींच पाए। यही वजह है कि शुरुआत के चार घंटे में मतदान केवल 35 प्रतिशत रहा। 12 बजे के बाद मौसम में कुछ तापमान बढ़ने के साथ-साथ मतदाताओं की संख्या बढ़नी शुरू हुई। मतदान के कुल प्रतिशत का आधे से ज्यादा ग्राफ दोपहर 12 बजे के बाद बढ़ा। जबकि बीते 21 दिसंबर को लक्सर और खानपुर में संपन्न हुए चुनाव में सुबह से ही मतदाताओं में भरपूर उत्साह था। दोपहर 12 बजे तक लक्सर और खानपुर में ग्राफ 40 और 45 प्रतिशत तक पहुंच चुका था। इस मामले में भगवानपुर ब्लॉक लक्सर खानपुर से पीछे रहा।
विज्ञापन


आलापुर बूथ पर नशेड़ी ने मचाया उत्पात
भगवानपुर। सुन्हेटी के आलापुर पोलिंग बूथ पर एक नशेड़ी ने मतदान के दौरान उत्पात मचाया। चुनाव की शराब पीकर ग्रामीण पोलिंग बूथ में घुस आया और हुड़दंग शुरू कर दिया। डीसीबी चेयरमैन सुशील कुमार ने पुलिसकर्मियों को बुलाकर उसे खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इब्राहिमपुर में मतदान कर्मी की तबियत बिगड़ी
भगवानपुर। इब्राहिमपुर मसाई में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मतदान अधिकारी मुनेश कुमार की अचानक तबियत बिगड़ गई। कार्मिक को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया। वहीं सिकरोढ़ा में भी एक कर्मचारी की तबियत बिगड़ने की सूचना पर दूसरे कार्मिक को कंट्रोल रूम से भेजा गया। वहीं सीडीओ सोनिका की तबियत पहले से ही खराब रही। बावजूद उन्होंने मतदान के दौरान पूरे दिन चुनाव की बारीकी से मानीटरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed