फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers protest for the right to vote

वोट के अधिकार के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 13 Jun 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest for the right to vote
भगवानपुर एसडीएम कार्यालय के समीप वोट के अधिकार की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते हरिपुर टोंगिय? - फोटो : ROORKEE
भगवानपुर तहसील क्षेत्र के हरिपुर टोंगिया के ग्रामीणों ने वोट का अधिकार पाने के लिए ब्लॉक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने अपने गांव को राजस्व ग्राम में शामिल किए जाने समेत केंद्र और राज्य की सभी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की मांग की। आरोप है कि बार-बार पत्राचार के बावजूद गांव को राजस्व ग्राम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को हरिपुर टोंगिया के ग्रामीणों ने एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय के पास खाली पड़ी जमीन पर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव को अब राजस्व ग्राम में शामिल नहीं किया गया है। वह इस संबंध में लगातार प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई बार गुहार लगा चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वोट डालने का अधिकार तो है लेकिन जब ग्राम पंचायत के वोट डाले जाते हैं तो उनसे यह अधिकार छीन लिया जाता है। इसके चलते राज्य और केंद्र की ओर से चलने वाली तमाम सरकारी योजनाएं ग्रामीणों से दूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 मई को उन्होंने उपजिलाधिकारी को इस मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया था। तब एसडीएम ने 15 दिन के अंदर उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। अब जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं का हल निकाला जाएगा। इस दौरान धरना देने वालों में पलटू, प्रेमचंद, सरिता, राखी मेनवाल, बालचंद, सरोज, विशन, खुशीराम, चंद्रभान, पृथ्वी, रामप्रसाद, ऋषिपाल, सीताराम, धर्मपाल, मानसिंह, बालक राम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed