फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villager dies in road accident, report filed against unknown

Roorkee News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Jan 2026 05:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Villager dies in road accident, report filed against unknown
लक्सर-कुआंखेड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




सेठपुर गांव निवासी मुनेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनका भाई धूम सिंह एक जनवरी को किसी कार्य से दाबकी कलां गांव में गया था। रात के समय वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान लक्सर-कुआंखेड़ा मार्ग पर जब वह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समीप पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन




हादसे में धूम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मुनेश ने बताया कि उन्होंने निकट ही ग्रामीणों से जानकारी की तो पिकअप वाहन के उनके भाई को टक्कर मारने की जानकारी मिली। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed