फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villager dies in collision between bike and tractor-trolley

Roorkee News: बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत

Sun, 20 Oct 2024 04:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Villager dies in collision between bike and tractor-trolley
I
विज्ञापन

IIशनिवार को गोवर्धनपुर से बाइक से वापस घर जा रहा था ग्रामीण
I
I

I
Iरास्ते में ही हुई घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
I
I एक बाइक सवार ग्रामीण और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर रुड़की के एक अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
I
I
I
Iखानपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी मोनू (35) किसी काम से बाइक से गोवर्धनपुर आया था। वह गोवर्धनपुर कस्बे से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान लक्सर की ओर से खानपुर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर लक्सर के एक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

I
Iवहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत में देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर रुड़की के लिए निकल गए लेकिन उसने ढंडेरा में दम तोड़ दिया। गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी समीप पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, ग्रामीण की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने पीछे दो बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article