फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villager attacked with sharp weapons and left bleeding

Roorkee News: ग्रामीण पर धारदार हथियारों से हमलाकर लहूलुहान किया

Wed, 05 Nov 2025 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Villager attacked with sharp weapons and left bleeding
काम से घर लौट रहे ग्रामीण पर कुछ लोगों ने घात लगाकर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के बहादरपुर खादर गांव निवासी नरेंद्र मकान के लिंटर बनाने का कार्य करता है। इन दिनों वह ऋषिकेश में काम कर रहा है। बताया गया कि दो दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसने मामले में बीचबचाव कराया था। इसे लेकर एक पक्ष उससे नाराज था। तीन नवंबर की रात करीब 10 बजे नरेंद्र काम से घर लौट रहा था।
विज्ञापन




जब वह बहादरपुर अड्डे पर पहुंचा तभी यहां पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी अनस उर्फ काबला, बिलाल, हारून और पांच-छह अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियारों से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर उसे बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed