फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   village's young boy beaten groom, police sent him to home

मंढे में हुए विवाद के बाद रोकी दूल्हे की कार 

Fri, 25 Nov 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 25 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 मंढे में हुए विवाद के बाद बारात लेकर निकले दूल्हे को युवकों ने अपने गांव में रोककर पीट दिया। यही नहीं दूल्हे को बचाने आए उसके साथियों की भी मरम्मत कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की बाइकों को कब्जे में लेकर दूल्हे को दुल्हन के गांव की ओर रवाना किया। 

मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को बहादरपुर गांव में एक व्यक्ति के पुत्र का मंढा था। जिसमें मुंडाखेड़ा खुर्द के कुछ युवक मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे। आरोप है कि इस दौरान मेहमानों ने शराब के नशे में युवतियों के साथ छेड़खानी कर दी। इससे नाराज दूल्हे पक्ष के लोगों से युवकों का विवाद हो गया। जिसके बाद युवक अपने गांव मुंडाखेड़ा पहुंच गए, लेकिन सुबह जब बारात बिजनौर के लिए मुंडाखेड़ा खुर्द गांव से निकली तो गांव के बाहर करीब दस से पंद्रह युवकों ने दूल्हे की कार को रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवकों ने दूल्हे के साथ-साथ उसके साथियों की भी जमकर धुनाई की। जिसके बाद किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो कुछ आरोपी युवक कुछ बाइक लेकर भागने में सफल हो गए, लेकिन दो बाइक मौके पर ही छूट गई। जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे को बारात के लिए रवाना किया। एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएंगी। फिलहाल बाइकों के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed