फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Videography will be kept on hoodies on Holi

होली पर हुड़दंगियों पर वीडियोग्राफी से रहेगी नजर

Wed, 04 Mar 2020 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Videography will be kept on hoodies on Holi
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में होली को लेकर पुलिस कर्मियों की बैठक लेते इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह। - फोटो : ROORKEE
होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर से लेकर देहात तक की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। होलिका दहन होने के पूर्व ही शहर के हर चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। रंग वाले दिन हुड़दंगियों पर पुलिस की वीडियोग्राफी से नजर रहेगी। होली के उत्साह में खलल डालने वालों पर पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा को देखते जिले की पुलिस भी अलर्ट है। इस बीच होली का पर्व होने पर पुलिस ने अधिक सतर्कता बढ़ा दी है। होली पर माहौल खराब न हो, इसे लेकर पुलिस अधिकारी अधिक गंभीर हैं। पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली और थानावार अधीनस्थों को सुरक्षा चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। इस बार होली पर सुरक्षा के लिए शहर में गश्त कर पुलिस हुड़दंगियों को वीडियोग्राफी में कैद करेगी। अगर माहौल खराब होता है तो वीडियोग्राफी से चिह्नित कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। अगर कहीं कोई गड़बड़ी दिखती है तो कंट्रोल रूम से सीधा पुलिस को सूचना दी जाएगी और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस एल्कोमीटर के जरिए वाहन चलाने वाले की जांच करेगी। अगर शराब पीने की पुष्टि होती है तो लाइसेंस रद्द और वाहन सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

होली को लेकर हुई बैठक
रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने चौकी इंचार्ज, हल्का इंचार्ज और चेतक पुलिस के जवानों की बैठक ली। उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र में होली को लेकर लोगों के साथ बैठक करने और गश्त करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बैठक में एसआई बारु सिंह चौहान, एसआई अंकुर शर्मा, एसआई विनोद रावत व एसआई खजान सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के पर्व पर अतिरिक्त पुलिस बल शहर और देहात में तैनात रहेगा। अगर कोई माहौल खराब करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीडियोग्राफी और कंट्रोल रूम से हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।
-स्वपन किशोर सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed