फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Veterinary Council's investigation team reached Luxor

पशु चिकित्सा परिषद की जांच टीम लक्सर पहुंची

Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Veterinary Council's investigation team reached Luxor
लक्सर/खानपुर। लक्सर के युवक की ओर से झोलाछाप पशु चिकित्सकों की शिकायत के मामले में बृहस्पतिवार को पशु चिकित्सा परिषद की दो सदस्यीय जांच टीम ने लक्सर पहुंचकर शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। बाद में लक्सर के पशु चिकित्साधिकारी से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

लक्सर के केशवनगर मोहल्ला निवासी संदीप कुमार पुत्र बलजोर सिंह ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर खानपुर, लक्सर, रायसी, सुल्तानपुर और भिक्कमपुर आदि क्षेत्रों में झोलाछाप पशु चिकित्सकों की शिकायत की थी, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने देहरादून पहुंचकर विभाग के निदेशक से मिलकर शिकायती पत्र दिया था। निदेशक ने जांच के लिए राज्य पशु चिकित्सा परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. आरएस नेगी की अगुवाई में दो सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। बृहस्पतिवार को जांच टीम ने लक्सर पशु चिकित्सालय पहुंचकर शिकायतकर्ता संदीप से पूरे मामले की जानकारी ली और उनके बयान दर्ज किए। संदीप ने झोलाछाप चिकित्सकों की ओर से पालतू पशुओं का उपचार करने के वीडियो और फोटो आदि भी टीम को मुहैया कराए। इसके बाद टीम ने लक्सर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विरेंद्र सिंह से भी इस मामले में जानकारी ली। डॉ. विरेंद्र सिंह का कहना था कि उन्हें किसी पशुपालक की ओर से अनधिकृत डॉक्टर के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है। टीम के प्रभारी डॉ. एनएस नेगी ने बताया कि जांच अभी शुरू की गई है। जांच पूरी होने में कई दिन लग सकते हैं। उनके साथ टीम में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस नेगी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed