फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vendors' performance for basic amenities

चाट बाजार में वेंडरों की मिले मूलभूत सुविधाएं

Wed, 27 Oct 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Vendors' performance for basic amenities
रुड़की नगर निगम में प्रदर्शन करते चाट बाजार के व्यापारी। - फोटो : ROORKEE
चाट बाजार में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर वेंडरों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मेयर पर वेंडरों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही शहर में विकसित किए जा रहे वेडिंग जोन में चाट बाजार को भी शामिल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

चाट बाजार में रेहड़ी लगाने वाले करीब 30 वेंडर बुधवार को नगर निगम पहुंचे। उन्होंने चाट बाजार में बिजल-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग करते हुए नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वेंडरों ने कहा कि वे हर महीने नगर निगम को एक हजार रुपये शुल्क अदा करते हैं। इसके बदले में उन्हें नगर निगम कोई सुविधा नहीं दे रहा है। चाट बाजार में पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा लाइट और सफाई व्यवस्था के भी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। बाजार में शहर के कोने-कोने से लोग आते हैं। उन्होंने मांग की है कि चाट बाजार में सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मेयर गौरव गोयल को कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया है, लेकिन वह कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वेंडरों ने कहा कि शुरू में रेहड़ी लगाने के लिए हर वेंडर को 10 फीट जगह दी गई थी। अब कुछ वेंडरों ने ज्यादा कब्जा कर लिया है। ऐसे में नए सिरे से जगह आवंटित किया जाए ताकि विवाद पैदा न हो। प्रदर्शन करने वालों में सोनू, अशोक कुमार कश्यप, मासूम अली, नानू, मनीष, सत्यवीर, अशोक, अमित, हरीश, राजा, संजय, सुरेंद्र, सुभाष, अरविंद, फुरकान, सतपाल, ऋषि पाल, बिट्टू पाल, गौतम, मोनू, नीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed