फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vendor in dilemma with two orders on Rail Neer

रेल नीर पानी को लेकर असमंजस में वेंडर

Mon, 29 Jul 2019 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vendor in dilemma with two orders on Rail Neer
रेलवे के बोतल बंद पानी रेल नीर को लेकर अलग-अलग आदेश के कारण वेंडरों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। एक तरफ डीजी आरपीएफ के आदेश हैं कि ट्रेेनों और रेलवे स्टेशनों पर रेल नीर ही बिकेगा तो वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) के आदेशानुसार रेल नीर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में विभाग से अप्रूव्ड ब्रांडेड पानी बेचा जा सकता है। ऐसे में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में न तो रेल नीर मिल रहा है और न ही अन्य बोतल बंद पानी। लिहाजा यात्रियों के साथ-साथ वेंडरों के सामने भी बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

रेल नीर पानी की बिक्री को लेकर दो अधिकारियों के अलग-अलग आदेश के कारण करीब तीन सप्ताह से रुड़की, लक्सर और नजीबाबाद रेलवे स्टेशनों पर बोतल बंद पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। दरअसल, सात जुलाई को आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने लक्सर, रुड़की और नजीबाबाद रेलवे स्टेशनों पर छापेमारी कर रेल नीर की जगह दूसरी कंपनियों की पानी की बोतलें जब्त कर ली थीं। उनके आदेश पर इन वेंडरों के खिलाफ आरपीएफ ने केस भी दर्ज किया था। डीजी ने दो टूक कहा था कि रेल मंत्रालय के आदेशानुसार रेल नीर के अलावा किसी अन्य कंपनी का पानी बेचने पर कार्रवाई होगी। दूसरी ओर, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा का कहना है कि जिन स्टेशनों पर रेल नीर की उपलब्धता नहीं हो पाती है तो वहां वेंडर अप्रूव्ड कंपनी का पानी बेच सकते हैं। दो आदेशों से वेंडरों की उलझन बढ़ गई है।
विज्ञापन

रुड़की, लक्सर और नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल नीर उपलब्ध नहीं होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो इसे चेक करवाया जाएगा। इसके बाद ही आगे कुछ करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तरुण प्रकाश, डीआरएम, मुरादाबाद मंडल
आरपीएफ की ओर से रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद रेलवे स्टेशनों पर रेल नीर नहीं मिलने के बाद रेलवे से अप्रूव्ड ब्रांडेड कंपनी के पानी की बिक्री भी बंद करा दी गई है। जबकि मैंने रेलवे बोर्ड से सभी पत्र आरपीएफ को उपलब्ध करा दिए हैं। अब रेल नीर के अलावा अन्य ब्रांडेड कंपनी के पानी को क्यों नहीं बेचने दिया जा रहा है, इसकी जानकारी ली जाएगी।
-रेखा शर्मा, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed