फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vehicles running from wrong direction, service road jam

गलत दिशा से दौड़ा रहे वाहन, सर्विस रोड जाम

Wed, 07 Jul 2021 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vehicles running from wrong direction, service road jam
हाईवे की सर्विस रोड पर जाम लग जाने से राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। वहीं, लोगों ने पुलिस-प्रशासन से आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

भगवानपुर कस्बे में हाईवे पर अंडरपास बना हुआ है। अंडर पास के दोनों तरफ सर्विस रोड है। कुछ चालक शॉर्टकट से वाहन निकालने के फेर में गलत दिशा से सर्विस रोड पर आ जाते हैं। सर्विस रोड संकरी होने के चलते जाम लग जाता है। गलत दिशा से वाहन आने पर आए दिन जाम लगता है। बुधवार को भी सर्विस रोड पर गलत दिशा से वाहन आने पर जाम लग गया। देखते ही देखते ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गलत दिशा से आ रहे वाहनों को लौटाया। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी। काफी देर बाद पुलिस ने सर्विस रोड पर लगे जाम को खुलवाया। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि सर्विस रोड पर गलत दिशा से वाहन लाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed