फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vaccine will be done at four centers from today

उम्मीद: आज से चार सेंटरों पर लगेगी वैक्सीन

Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Vaccine will be done at four centers from today
चार दिन के इंतजार के बाद आखिरकार शहर के वैक्सीनेशन सेंटरों पर कोरोना टीके की डोज पहुंच गई है। आज से लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, वैक्सीन की डोज बहुत कम संख्या में पहुंची है, इसलिए मात्र चार सेंटरों पर टीका लगेगा। तीन सेंटरों पर कोवाक्सिन और सिविल अस्पताल में कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर में चार दिन पहले वैक्सीन खत्म हो गई थी। इसके बाद से लगातार लोग वैक्सीनेशन सेंटरों के चक्कर काट रहे हैं। आए दिन वैक्सीन सेंटर पर पहुंचकर लोगों को निराशा हाथ लग रही थी। बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें दूसरी डोज लगवानी है। ये लोग ज्यादा परेशान हैं। स्लॉट बुक करने की व्यवस्था खत्म होने से युवाओं को भारी राहत मिली थी। इसलिए सेंटरों पर भीड़ ज्यादा हो रही है। शनिवार को वैक्सीन आने से लोगों को राहत मिलने वाली है। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि जिले से वैक्सीन पहुंच गई है। हालांकि, कम मात्रा में डोज आई हैं, इसलिए शहर के मात्र चार सेंटर गांधी महिला शिल्प विद्यालय, नगर निगम, मूलराज इंटर कॉलेज और सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन होगा। उन्होंने बताया कि इनमें से सिविल अस्पताल में मात्र कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगाई जाएगी। अन्य केंद्रों पर कोवाक्सिन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed